सरायपाली : साप्ताहिक बाजार के पास महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ... - CG Sandesh

सरायपाली : साप्ताहिक बाजार के पास महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार.

सरायपाली पुलिस ने 21 मई को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बिछियां में साप्ताहिक बाजार के पास अवैध रूप से भारी मात्रा में रखे महुआ शराब को जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि ओमप्रकाश चौहान निवासी वार्ड नंबर 10 बिछियां सरायपाली, ग्राम बिछियां साप्ताहिक बाजार के पास में अवैध रूप से देशी महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने हेतु रखा है. 

जिसपर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पर रेड कर आरोपी ओमप्रकाश चौहान पिता श्रवण चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 बिछिया सरायपाली की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 10 लीटर वाली जरकीन में भरा करीबन 09 लीटर देशी महुआ शराब किमती 1800 रूपये मिलने पर उक्त देशी महुआ हाथ भट्ठी शराब को जप्त कर सील बंद किया गया. एवं आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आब0 एक्ट का पाये जाने से आरोपी ओमप्रकाश चौहान को गिरफ्तार कर अपराध कायम किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें