बसना : तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ समापन - CG Sandesh

बसना : तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ समापन

स्व श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना में आयोजित तीन दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आज समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रंगेश साहू बीपीएम जनपद पंचायत बसना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारी ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को खेल एवं विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से वित्तीय साक्षरता के बारे मे बताया और इसके अंतर्गत बैंक के कार्यों को साप सीढ़ी चार्ट में लिखित रूप प्रदर्शित कर लूडो खेल के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक कुमार साहू लाइब्रेरियन बसना महाविद्यालय ने महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता में वृद्धि हेतु आर्थिक या वित्तीय साक्षरता की बुनियादी बातों से अवगत कराया।

वित्तीय साक्षरता कार्यशाला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव, दीपक कुमार साहू लाइब्रेरियन और नितेश नंद उपस्थित रहे, वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी छात्र छात्राओं को वित्तीय साक्षरता कार्यशाला के बारे में बताते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अंतिम पड़ाव में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्रशासनिक सहायक दीपक कुमार साहू और सुमित पटेल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. साव और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन. के. प्रधान के द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किया गया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। साथ ही रा से यो( बी प्रमाण पत्र) का भी वितरण किया गया।

इस दौरान बसना महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एन के प्रधान,दीपक साहू,मितेश नंद,राजकुमार पटेल,भुवन लाल ध्रुव,शुभम नायक, जनकराम,रंजन ,सुनील बाँक और व छात्र छात्राए उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें