छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार, देश में प्री मानसून ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बारिश के आसार, देश में प्री मानसून की एंट्री...

देश में प्री मानसून की एंट्री हो चुकी है. इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की सम्भावना है.। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के आठ बारिश होने की संभावना जताई है।  शुक्रवार को मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की बात कही है। इसके साथ ही देर रात राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।

बता दें कि, पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जनता को कड़ी धूप के बीच अचानक से बारिश का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अचानक बारिश होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में मौसम खुशनुमा हो जाता है, ो कई जिलों में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें