बसना : बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े ताला तोड़ किये 5... - CG Sandesh

बसना : बेखौफ चोरों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े ताला तोड़ किये 5 लाख के जेवर पार

बसना थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी का मामला सामने आया है, इस बार बेखौफ चोरों ने अपने बुलंद हौसले दिखाते हुए दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया है. थाना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा के सोनी कॉलोनी में एक सुने मकान को इस बार चोरो ने अपना निशाना बनाया है.

खेमड़ा निवासी श्रीकांत साहू ने पुलिस को बताया कि 22 मई 2024 को वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर में ताला लगाकर पीएचसी भंवरपुर में कार्य करने गया था. इसक बाद जब वह घर वापस आया व बाहर स्टील गेल के दरवाजा को खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ था, तथा ताला जमीन पर पड़ा था. इसके बाद श्रीकांत जब अंदर जाकर देखा तो उसके घर के बेडरूम का आलमारी का लाक टूटा हुआ था तथा आलमारी के अंदर रखा सामान बिखरा हुआ था. 

जिसमे से 1 नग सोने का रानी हार कीमती करीबन 2,74,000/-रूपये, 1 नग सोने का हार(नार्मल) कीमती करीबन 1,30,000/-रूपये, 3 जोड़ी सोने का कान का टाप्स कीमती करीबन 40,000/-रूपये, 3 जोड़ी चांदी का पायल कीमती करीबन 14,000/- रूपये, 5 नग सोने का लाकेट कीमती करीबन 30,000/-रूपये तथा चांदी का कटोरी व चम्मच कीमती करीबन 2,000/-रूपये कुल 4,90,000/- रूपये का जेवर नही था, जिसे कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजे का कुण्डी तोड़कर चोरी कर लिया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 454-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें