बसना : मीना बाजार में हुआ विवाद, पार्किंग में मारपीट कर की गई हत्या की कोशिश, सर्जीकल ब्लेड से हुआ जानलेवा हमला.
बसना नगर में लगे मीना बाजार में पहुंचने वालों पर मौत का खतरा मंडरा रहा है. नगर में लगे मीना बाजार में इस बार एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है. मीना बाजार में हुए विवाद के बाद बाहर पार्किंग स्थल में एक युवक के साथ चार नाबालिग ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की, साथ ही गर्दन के पिछे में सर्जीकल ब्लेड से भी हमला कर उक्त युवक की जान लेने की कोशिश की गई. जिसकी शिकायत युवक के पिता ने पुलिस से की है.
गनेकेरा निवासी निराकार भोई ने पुलिस को बताया कि 22 मई 2024 को रात करीब 11:00 बजे उसे अपने लड़के प्रेमसागर भोई के साथ मारपीट हो जाने के बाद शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती होने की सूचना मिली. जिसके बाद निराकार शासकीय अस्पताल बसना पहुंचा तो वहां देखा कि उसके लड़के प्रेमसागर भोई के गला में पट्टी बंधा था और उसका इलाज चल रहा था.
इसके बाद निराकार ने जब अपने बेटे प्रेमसागर से घटना के संबंध में पुछा तो उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मेला देखने बसना आया था, तभी कुछ लड़के उसके दोस्तों’ को गाली गलौज झगडा विवाद कर रहे थे जिसे प्रेमसागर व दिनेश पटेल बीच बचाव करने गये. और कुछ समय में मामला शांत हो गया.
इसके बाद जब प्रेमसागर व लव पटेल मीना बाजार से बाहर पार्किंग स्थल के पास निकले और खड़े थे तो उसी समय चारों नागालिग़ उम्र करीब 15 वर्ष उसके पास आकर तुम लोग हमारे आदमी लोगों से क्यों झगडा विवाद किये हो कहकर एक राय होकर चारों लोग मां-बहन की गंदी-गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये, और एक ने पीछे से प्रेमसागर के गर्दन में सर्जीकल ब्लेड से दो बार मारकर गर्दन के पिछे में चोंट पहुंचाया और फिर चारों लोग भाग गये.
प्रेमसागर ने बताया कि उक्त चारों लोग उसके हत्या का प्रयास किये हैं, घटना के बाद वहां स्थानीय लोग प्रेमसागर को सरकारी अस्पताल बसना में लाकर ईलाज के लिए भर्ती कराये.
बताया गया कि उक्त चारों लोग प्रेमसागर के साथ लड़ाई झगड़ा कर मारपीट कर हत्या का प्रयास किये हैं. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 307-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
मीना बाजार में हुई इस घटना पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों की जान से भी पैसे की कीमत अधिक हो चुकी है, पिछली बार जिस आयोजक को यहाँ मीना बाजार लगाने दिया गया था, इस बार फिर उसी आयोजक के द्वारा मीना बज़ार लगाया गया है. पिछले साल हुए सिलेंडर फटने के घटना की जाँच अभी तक नहीं हुई है और फिर से नगर पंचायत द्वारा उसी आयोजक को मीना बाजार लगाने देना संदेह के घेरे में है. आगे महेंद्र साव ने कहा कि मीना बाजार में किसी जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए.