बागबाहरा : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत - CG Sandesh

बागबाहरा : पिता ने दर्ज करायी बेटी के अपहरण की शिकायत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव से 16 वर्षीय युवती लापता हो गई. युवती के पिता ने अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. उन्होंने ने अपनी शिकायत में बताया है की उनकी बेटी 17 मई को सुबह 10 बजे घर से बिना बताये निकली है और घर नहीं लौटी. आसपास के गांव एवं रिस्तेदारों में 23 मई तक पता तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला. कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला फुसलाकर भगाकर कहीं ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें