बसना : जगदीशपुर चर्च के पास कार चालक ने पिकअप को मारी ठोकर. - CG Sandesh

बसना : जगदीशपुर चर्च के पास कार चालक ने पिकअप को मारी ठोकर.

बसना थाना अंतर्गत स्थित जगदीशपुर चर्च के पास एक पिकअप को कार चालक की लापरवाही द्वारा ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.

वार्ड नंबर 3 बसना निवासी रोहित कुमार नायक ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राहूल नायक उम्र 28 साल 11 मई 2024 को पीकअप वाहन क्रमांक CG 06 GL 8595 में बसना से फर्श पत्थर भरकर ग्राम पिरदा गया था, जहाँ से वापस आते समय शाम करीब 4.00 बजे ग्राम जगदीशपुर स्थित चर्च के पास बसना की ओर से आ रही वाहन स्वीफ्ट कार क्रमांक CG 06 GZ 8669 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक चलाते हुए राहुल के पिकअप वाहन को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. 

जिससे राहुल के दोनों पैर, सीना व सिर में गंभीर चोंट आने से डायल 112 के माध्यम से शासकीय अस्पताल बसना लाने पर रायपुर रिफर कर दिया गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279, 337 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें