NMC ने पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर लगाया 5 लाख का जुर... - CG Sandesh

NMC ने पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर लगाया 5 लाख का जुर्माना,कई विभागों में फैकल्टी, रेसीडेंट व ट्यूटर की कमी

रायपुर। फैकल्टी और विभिन्न सुविधाओं की कमी के कारण राजधानी के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन्हीं मामलों में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज जैसे बिलासपुर, कोरबा पर भी जुर्माना लगाया गया. जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज रायपुर में कई विभागों में फैकल्टी, रेसीडेंट व ट्यूटर की कमी है.



ओपीडी में मरीजों की संख्या, लैब की जांच मानकों पर नहीं है. इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर कमियां पाई. इसे लेकर एनएमसी ने पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि क्यों न आपकी सीटें कम कर दी जाए. इस मामले में कॉलेज प्रबंधन ने चिकित्सा शिक्षा संचालनालय को एनएमसी की रिपोर्ट के आधार पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं. संचालनालय द्वारा एनएससी को पत्र लिखकर कहा है कि जल्द कमियां दूर कर ली जाएंगी. रायपुर मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में यूजी की 230 सीटें हैं. यह प्रदेश का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें