सरायपाली : ताला तोड़कर छात्रावास से 12 नग सोलर बैटरी व CCTV D... - CG Sandesh

सरायपाली : ताला तोड़कर छात्रावास से 12 नग सोलर बैटरी व CCTV DVR की चोरी.

सरायपाली के आदिवासी कन्या छात्रावास से 12 नग सोलर बैटरी चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच विवेचना में लिया है.

छात्रावास अधीक्षक नीतू पटेल ने पुलिस को बताया कि 22 मई 2024 को उसे फोन के माध्यम से सुचना मिली की छात्रावास में चोरी हो गया है. जिसके बाद अधीक्षक ने छात्रावास पहुंचकर देखा तो छात्रावास के आफिस व छत में लगे दरवाजा का ताला टुटा हुआ था, आफिस में रखे CCTV DVR एवं हाल में रखे सोलर बैटरी 12 नग जिसकी अनुमानित कीमती लगभग 22,000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर चोरी कर ले जा चूका था.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें