रायपुर के आकाशवाणी का तबला वादक निकला चोर, आर्थिक परेशानी की... - CG Sandesh

रायपुर के आकाशवाणी का तबला वादक निकला चोर, आर्थिक परेशानी की वजह से एक साथ तीन वारदात को दिया अंजाम

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर में हुए एक के बाद एक चेन स्नैंचिंग का आरोपी पकड़ा गया है। रायपुर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चोर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम कुमार पंडित है। जिसके पास से तीन चेन और घटना में इस्तेमाल की गई दोपहिया वाहन जब्त कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम की अहम भूमिका रही।



 जानकारी के अनुसार आरोपी कुमार पंडित पेशे से तबला वादक है वह राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केंद्र में तबला बजाने का काम करता है। कुमार पंडित पिछले कई महीनो से आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। इस वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया।

न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि इलाके के अलग-अलग स्थानों में महिलाओं को निशाना बनाकर उनके गले से चेन खींचकर फरार बाइक सवार को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें