CG : पत्नी, सास और डेढ़ सास की प्रताड़ना से तंग युवक ने सुसाइड... - CG Sandesh

CG : पत्नी, सास और डेढ़ सास की प्रताड़ना से तंग युवक ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव में पत्नी, सास और पत्नी की बड़ी बहन की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली. घटना एक वर्ष पूर्व की है. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. मर्ग जांच में पाया गया कि मुकेश यादव पिता स्व. नरेन्द्र यादव उम्र 30 वर्ष निवासी नावापारा की पत्नी संगीता यादव, संगीता यादव की मां एवं संगीता यादव की बड़ी बहन दहेज का जो पैसा दिये थे उसे वापस करो और अपने नाम की संपत्ति को हमारे नाम कर दो कहकर मुकेश को लड़ाई झगड़ा एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. जिससे परेशान होकर मुकेश यादव ने सोसाईड नोट लिख कर फांसी लगा ली.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 26 फरवरी 2023 की है. मर्ग जांच के बाद 17 मई 2024 को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 306, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें