बसना : 28 मई तक सड़क मद की जमीन से 47 लोगों को कब्जा छोड़ने मिला नोटिस
बसना तहसील अंतर्गत उप तहसील मुखयालय भंवरपुर के साजापाली से सागरपाली सड़क किनारे के दोनों ओर सड़क मद भूमि पर वर्षो पुराने अवैध कब्जा करने वालो को न्यायालय नायाब तहसील भंवरपुर द्वारा कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया गया है। अतिक्रमणकर्ताओ द्वारा 03 दिनों में कब्जा नही छोड़ने पर प्रशासन द्वारा कब्जा हटाने की कानूनी कार्यवाही की जावेगी।जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही कब्जाधारियों की होगी। नायाब तहसीलदार अर्पण कुर्रे ने बताया कि हल्का पटवारी नं. 20 रानिम भंवरपुर द्वारा प्रस्तुत अतिक्रमण प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम भंवरपुर पटवारी नं. 20 में स्थित भूमि खसरा नं. 1315 रकबा 2.54 हेक्टेयर सड़क मंद भूमि में मनीराम/बिम्माधर, हिरालाल/माधव, कन्हैयालाल/गोपीनाथ, छोटू/राधेश्याम, राकेश/सदानंद, परमेश्वर/राजकुमार, ईश्वर प्रकाश/रामकुमार, संजय पिता गणेशनारायण, गजेन्द्र/गणेश नारायण, विश्वनाथ/हरप्रकाश, मोहन/रामअवतार, बद्रीप्रसाद/रविशंकर, हितेश/तन्नूलाल, सुभाष/महावीर, प्रेमनारायण/दिलीपसिंह, राधेश्याम/रामानन्द, संजय/ईश्वरप्रकाश, सिद्धेश्वर/रामकुमार अग्रवाल, राकेश/मोहन, मोहरसाय/पुरूषोत्तम, आलोक/खीरसाय, विजय/हरिराम, सीताराम/हीराराम, राकेश पिता मोहन, गौचरण/गोपाल, उमेश/सोहन, नानदाउ/मकसूदन, पुरूषोत्तम/श्यामलाल, पुरूषोत्तम/सत्यनारायण, सुभाष/महावीर, कैलाश/पुरूषोत्तम, मोहनलाल/सुरजभान, उषा/दीपक, तिवारीलाल/रामरतन, षड्यंत्र/रामरतन, मीनालाल/रामरतन, जगतराम/पचकौड़, सुरेन्द्र/दयाराम, नारायण/मोहन, बद्रीप्रसाद/दौलत, जीतेन्द्र/रामरतन, जितेश/बसंत कुमार, शुभलता/अशोक, योगेश/निलाम्बर, मिनकेतन/चन्द्रीमान, होरीलाल/उदेनाथ, मोन्टू/श्यामलाल सहित 47 लोगों को जो मकान एवं दुकान बनाकर व्यवसाय कर रहे है। न्यायालय नायाब तहसील कार्यालय द्वारा 24 मई 2024 को नोटिस जारी कर 28 मई 2024 के पूर्व सड़क मंद की जमीन पर किए गए कब्जे को हटाने के आदेश जारी किया गया है।
इनके द्वारा बनाये गए दुकान एवं मकान निर्धारित समय सीमा के अंदर खाली कर कब्जा नही छोड़ा जाता है तो प्रशासन द्वारा 28 मई 2024 के सुबह 8 बजे से कानूनी कार्यवाही करते हुए कब्जा हटाने की कार्यवाही की जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी कब्जाधारियों होगी।