महासमुन्द : शराब दूकान के पास 2 युवकों ने की मारपीट, झूठे के... - CG Sandesh

महासमुन्द : शराब दूकान के पास 2 युवकों ने की मारपीट, झूठे केस में फ़साने की दी धमकी

महासमुन्द के देशी शराब भट्टी NH353 रोड़ शितली नाला के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड न. 21 सुभाष नगर महासमुंद निवासी रमेश लहरे ने पुलिस को बताया की 26 मई को वह अपने दोस्त रूपदास मानिकपुरी, खिलावन साहू व उसके एक अन्य मजदूर के साथ देशी शराब भट्टी NH353 रोड़ शितली नाला के पास गया था. वहां पहले से ही मनोज स्वीपर अपने साथियों के साथ था.

रमेश अपने साथियों के साथ जाकर दूर बैठकर बातचीत कर रहा था. तभी मनोज स्वीपर का एक साथी छोटू स्वीपर पास में आकर बैठा और रमेश के साथ बहस करने लगा. रमेश ने उसे कहा हम लोग यहां चुपचाप बैठे हैं तुम जाओ अपना काम करो. इतने में छोटू मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा. रमेश ने उसे गाली गलौज करने से मना किया तो वह वहां पड़े एक बड़े से पत्थर को उठाकर मारने दौड़ा, जिसे रमेश रोक कर पत्थर को छुडाया तो रमेश के बायें हाथ की कलाई में चोंट लगी है.

इस बीच मनोज स्वीपर आकर रमेश को अपने आप को ज्यादा समझता है कहकर गंदी-गंदी अश्लील गालियां देते हाथ झापड से दोनों गाल में मारपीट किया. मनोज स्वीपर एवं छोटू स्वीपर ने तुम अपने आप को ज्यादा होशियार समझते हो तुम्हे किसी दिन जान से मार देंगे और झूठे केस में फंसा देंगे कहकर धमकी दी.

मारपीट को रमेश के साथी रूपदास मानिकपुरी, खिलावन साहू व उसके एक अन्य मजदूर देखें सुने एवं बीच बचाव किये. रमेश ने बताया की मनोज स्वीपर गुंडा बदमाश प्रवृत्ति का आदमी है वह आये दिन भट्टी के पास लोगों के साथ धमकी चमकी मारपीट करते रहता है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी मनोज स्वीपर, छोटू स्वीपर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें