सरायपाली : सुकड़ा नाला के पास कार्यवाही में महुआ शराब जप्त.  - CG Sandesh

सरायपाली : सुकड़ा नाला के पास कार्यवाही में महुआ शराब जप्त.

बलौदा पुलिस ने 26 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर सुकड़ा नाला के पास कार्यवाही करते हुए के व्यक्ति से करीब 3 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि 1 व्यक्ति सुकड़ा नाला के पास,  ग्राम सुकड़ा में महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का तलाश कर रहा है, मुखबीर सूचना पर पुलिस सुकड़ा नाला के पास, ग्राम सुकड़ा पहुंच कर अवैध शराब रेड कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को अपने हाथ में एक पीला रंग के प्लास्टिक जरिकेन के साथ घेराबंदी कर पकड़ा. उक्त व्यक्ति का नाम राजकुमार जोल्हे पिता शंकर लाल जोल्हे उम्र 31 वर्ष निवासी पलसापाली थाना बलौदा का निवासी बताया गया है.

पुलिस ने बताया कि कार्यवाही के दौरान संदेही के कब्जे से एक पीले रंग के 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरिकेन का तलाशी लिया गया, जिसमे प्लास्टिक जरकीन में करीबन 03 लीटर देशी महुआ शराब कीमत 600 रूपये भरा हुआ मिला,  जिसे जप्त कर मौके पर सीलबंद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें