नक्सलियों की धमकी के बाद हेमचंद मांझी को मिली Y श्रेणी की सु... - CG Sandesh

नक्सलियों की धमकी के बाद हेमचंद मांझी को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

रायपुर। वैद्यराज के नाम से प्रसिद्ध हेमचंद मांझी को नक्सलियों से धमकी मिलने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। सुरक्षा मिलने के बाद हेमचंद मांझी ने कहा कि वे पद्मश्री नही लौटाएंगे, पर उपचार को बंद रखेंगे।

बता दें कि, नक्सलियों की धमकी के चलते उन्होंने 27 मई की दोपहर अचानक पद्मश्री सम्मान लौटाने की बात कही थी। पद्मश्री से सम्मानित वैद्यराज हेमचंद मांझी नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में रहते हैं। बीतें 26 मई को देर रात नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

 


नक्सलियों ने उनपर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया था। उन्होंने पोस्टर में कहा है कि मांझी आमदई खदान का समर्थन करते हैं। उन्हें भगा देना चाहिए। धमकी मिलने के बाद मांझी ने अपना पद्मश्री लौटाने की बात कही थी।

इससे पहले राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान भी नक्सलियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त वे नहीं मिले तो माओवादियों ने उनके भतीजे को मौत के घाट उतार दिया था। नक्सलियों की धमकी के चलते जिला प्रशासन ने उन्हें गांव से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया है।

बता दें कि, हेमचंद मांझी छत्तीसगढ़ में वैद्यराज के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें सरकार ने पिछले महीने की पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये पुरस्कार मिलने के बाद मांझी ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। वह पिछले 15 साल की उम्र से लोगों का इलाज कर रहे हैं। इसके लिए वह बहुत ही कम फीस लेते हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें