सरायपाली : बुजुर्ग ने घर पर की आत्महत्या
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिर्राबाहरा में एक बुजुर्ग ने फांसी लगा ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 मई को पुनीराम महिलांगे पिता अक्षय राम उम्र 65 साल निवासी छिर्राबाहरा ने अपने घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगा ली।
घटना की सूचना पुनीराम के भाई कहलुराम ने पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें