सरायपाली : खेत में लगाई फांसी, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
27 मई की दोपहर बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम टेंगनापाली के खेत में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई को दोपहर करीब 1बजे से 2 बजे के बीच शौकी लाल साहू पिता स्व. बुधू साहू उम्र 75 साल निवासी टेंगनापाली ने अपने खेत में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना संबंधी सूचना रामसुरज साहू ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
अन्य सम्बंधित खबरें