वीर सावरकर का जीवन प्रेरणादायक : सीएम विष्णु देव साय - CG Sandesh

वीर सावरकर का जीवन प्रेरणादायक : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने सावरकर की जीवन गाथा को समस्त भारतीयों के लिए प्रेरणादायक बताया।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – मेरे प्रिय छत्तीसगढ़ के वासियों, आप सभी को मेरा जोहार, नमस्कार



आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं।

वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी को आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।

जय हिंद, जय छत्तीसगढ़

गौरतलब है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी वीर सावरकर की आज जयंती है। उन्होंने भारतीयों में अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता की अलख जगाई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें