बागबाहरा : शराब के नशे में सो गया व्यक्ति, बाइक हो गई चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : शराब के नशे में सो गया व्यक्ति, बाइक हो गई चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की मोटर सायकल चोरी हो गई. व्यक्ति को शराब का नशा अधिक हो जाने के कारण वह सो गया था. जब उसकी नींद खुली तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी. अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है.

वार्ड नं 06 लालपुर निवासी गौतम कुमार चन्द्राकर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की वह ड्रायवरी का काम करता है. 19 अप्रैल को रात करीब 07:30 बजे वह अपनी मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट्स क्र. CG 06 GZ 8696 को सोहन ठाकुर के दूकान के सामने वार्ड नं 06 लालपुर में खड़ी कर अपने दोस्त दिनेश नायक के साथ लालपुर तालाब के पास शराब पीने चला गया और वहां शराब पीने के बाद गौतम को ज्यादा नशा होने से वह वहीं पर सो गया. दिनेश नायक अपने घर चला गया.

रात करीबन 12 बजे गौतम की नींद खुली तो देखा की उसकी मोटर सायकल किसी ने चोरी कर ली थी. आसपास पता तलाश के बाद दी बाइक नहीं मिली तो 27 मई को बाइक चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. बाइक की कीमत करीबन 50,000 रूपये बताई गई. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें