बसना : गौवंशो को ले जाते कंटेनर वाहन फंसी, आरोपी मौके से फरार
बसना थाना अंतर्गत बसना थाना अंतर्गत अन्तर्राज्यीय जांच चौकी पलसापाली के पास 50 से नग ज्यादा गाय एवं बैल कंटेनर वाहन भरकर क्रुरता पूर्वक ले जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक जांच चौकी देखकर पकड़े जाने के डर से अचानक मोड़कर भागने के फिराक में वाहन फंस गयी। जिससे 15 गौवंश की मौके मौत हो गयी जबकि 20 गौवंश को बसना पुलिस जप्त कर मवेशीयों को सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर को विधिवत सुपुर्द कर दिया। जबकि मौके ड्राइवर फरार हो गए।
बसना थाना प्रभारी शंशाक पौराणिक ने बताया कि कंटेनर वाहन क्रमांक एपी AP 29 U 5777 भरकर प्रातः 6 बजे बसना पदमपुर सड़क रास्ते 50 से ज्यादा गाय एवं बैल को भरकर क्रुरता पूर्वक कत्लखाने ले जा रहे थे। इसी दौरान अन्तर्राज्यीय जांच चौकी पलसापाली को देखकर पकड़े जाने के डर से अचानक तेज गति से कंटेनर वाहन मोड़कर भागने के फिराक कंटेनर वाहन सड़क किनारे फंस गया और कंटेनर वाहन झुक गया। पकड़े जाने के डर से कंटेनर वाहन के वाहन ड्राइवर मौके फरार हो गये।
कंटेनर वाहन में आ रही आवाज को सुनकर ग्रामीणों वहां पहुंचकर गाड़ी दरवाजा खोले। इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम, तहसीलदार बसना, हिन्दू संगठनो और ग्रामीणों राहत बचाव का कार्य किया। इस दौरान 15 गौवंश की मौके मौत हो गयी जबकि 20 गौवंश को बसना पुलिस जप्त कर मवेशीयों को सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर को विधिवत सुपुर्द कर दिया। जबकि बहुत सारे गौवंश घटना स्थल से चले गए। बसना पुलिस अज्ञात कंटेनर वाहन सहित आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 का धारा 279-IPC, 429-IPC, 10-LCG, 4-LCG, 6-LCG के तहत गिरफ्तार कर विवेचना में लिया है। मवेशीयों को सुरक्षार्थ रखने कृष्णा गौशाला जोगीदादर विधिवत सुपुर्द किया गया हैं।