सिंघोड़ा : 45 हजार के सामान चोरी कर गाड़कर रखने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा
सिंघोड़ा पुलिस ने 45 हजार के सामान चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सामानों की चोरी कर गाड़कर रखा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि ग्राम खम्हारपाली का संदेही अजय भोई घटना दिनांक से फरार था जिसकी पतासाजी हेतु मुखबीर लगाई गई थी।
29 मई को मुखबीर से सूचना मिली थी संदेही अजय भोई गांव से बस चढ़ने रोड़ तरफ जा रहा है। सूचना पर तत्काल थाना सिंघोडा पुलिस टीम द्वारा संदेही को एनएच 53 रोड ग्राम पैकिन के पास से पकड कर थाना लाकर पूछताछ करने पर संदेही ने बताया कि चोरी हुए माल को चोरी कर एक स्थान मे गाड़कर छुपा कर रखा है।
उसकी निशानदेही पर घटनास्थल रवाना होकर आरोपी के बताये अनुसार उक्त स्थान से 20 टीन तेल, 26-26 किलोग्राम की 03 बोरी चाहत कम्पनी का चावल, 01 पैकेट लक्स कम्पनी का साबून कुल जूमला कीमती 45000 रूपये को समक्ष गवाहन के बरामद किया गया एवं चोरी मे प्रयोग किये गये एक लोहे का जेक रॉड, एक रस्सी, एक कुदाली को बरामद किया गया। आरोपी अजय भोई का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।