बसना : घर के पीछे तालाब किनारे बिक्री हेतु छुपा रखे 12 लीटर ... - CG Sandesh

बसना : घर के पीछे तालाब किनारे बिक्री हेतु छुपा रखे 12 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तोषगांव में घर के पीछे तालाब किनारे बिक्री हेतु रखे 12 लीटर कीमती 2400 रुपये के अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बसना थाना प्रभारी शशांक पौराणिक ने बताया कि अवैध नशीली पदार्थो की तस्करी की रोक हेतु पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम तोषगांव में उपेंद्र गोनार अपने घर के पीछे पीछे तालाब किनारे अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री हेतु छुपाकर रखा है और ग्राहको की तलाश कर रहा है। 

सुचना मिलने पर पुलिस मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा जो अपना नाम उपेन्द्र गोनार पिता स्व. कलप गोनार उम्र 48 वर्ष निवासी तोषगांव थाना बसना बताया जिसके कब्जे से दो नग 05-05 लीटर वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में 10 लीटर तथा एक हरे रंग की दो लीटर वाली बाटल में 02 लीटर कुल 12 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 2400 रूपये को जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


अन्य सम्बंधित खबरें