जमकर तपा रहा नौतपा : छत्तीसगढ़ में रायगढ़ में तापमान 46.7 डिग्... - CG Sandesh

जमकर तपा रहा नौतपा : छत्तीसगढ़ में रायगढ़ में तापमान 46.7 डिग्री के हुआ पार,आज भी हीटवेव का अलर्ट

रायपुर। नौतपा का आज छठा दिन है. इस बीच छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. राजधानी रायपुर में कल तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं सबसे गर्म जगह रायगढ़ 46.7 और बलरामपुर में 45.6 डिग्री तापमान रहा. 31 मई तक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 31 मई से 2 जून के बीच बारिश की होने की संभावना है.



मौसम विभाग ने आज के लिए लू (हीटवेव ) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, जंजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा और महासमुंद जिलों में एक दो पॉकेट में उष्ण रात्रि की स्थिति होने की संभावना है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें