निलंबित आईएएस विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को ईओडब्ल... - CG Sandesh

निलंबित आईएएस विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को ईओडब्ल्यू लेगी रिमांड में

रायपुर। EOW आज निलंबित IAS विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत को रिमांड पर लेगी। कोयला घोटाला मामले में दोनों जेल में बंद है। कोर्ट ने दोनों को पेश करने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इस पर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश दिनेश यादव की कोर्ट में सुनवाई होगी। बता दें कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद EOW लगातार घोटाले बाजों पर कार्रवाई कर रही है। शराब से लेकर कोयला, मिलिंग सहित कई मामले पर संज्ञान लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है।



बतादें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाला को लेकर ED की माने तो छत्तीसगढ़ में 508 करोड़ रुपए से ज्यादा का कोयला घोटाला हुआ है। यह घोटाला साल 2020 से 2022 तक किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक इसके खुलासे के लिए अब तक सैकड़ों जगह छापेमारी करने के बाद मामले में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें बड़े बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल में भेज दिया गया है। अब इस मामले में राज्य की ACB-EOW टीम जांच में जुटी हुई है। कोयला घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में यह चर्चा बहुत गर्म है कि इस स्कैम में बहुत जल्द कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं की गिरफ्तारी हो सकती है। इस मामले में जैसे जैसे केस आगे बढ़ेगा इसमें जुड़े नेता एक एक कर इसके गिरफ्त में आते जाएगें। इसमें कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, आरपी सिंह जैसे दिग्गजों की धड़कने बढ़ने लगी हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें