गद्दा फैक्ट्री में आगजनी में दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय न... - CG Sandesh

गद्दा फैक्ट्री में आगजनी में दो महिलाओं की मौत पर सीएम साय ने जताई संवेदना, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए देगी सरकार

रायपुर। खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई. इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त की. सीएम ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर सीएम साय ने लिखा है कि रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है. मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं.



गौरतलब है कि रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र के श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप फोम फैक्ट्री में आज भीषण आग लगी. उस समय वहां सात कर्मचारी काम कर रहे थे. आग से पांच कम्चारियों को बचा लिया गया, जबकि दो महिला कर्मचारी यमुना और रामेश्वरी की मौत हो गई. पुलिस और शासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें