सिंघोड़ा : झूठा खाना नहीं खाने पर पत्नी से की मारपीट, मामला द... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : झूठा खाना नहीं खाने पर पत्नी से की मारपीट, मामला दर्ज

सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के ख़िलाफ अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने और जान से मारने कि धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है.  

महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 2021 मे संजय के साथ उसकी शादी हुई जिसक बाद उसकी एक डेढ वर्ष की लड़की है, प्रार्थिया के ससुराल मे उसकी सास ससुर के साथ कुल 5 परिवार रहते है, जहाँ उसका पति रोजाना शराब पीकर छोटे-छोटे घरेलू बात को लेकर सस्मिता से विवाद करते रहता है.

प्रार्थिया ने बताया कि 27 मई 2024 को करीबन 12:30 बजे जब उसके घर पर सभी लोग थे तब उसके पति ने खाना मांगा, जिसपर प्रार्थिया खाना निकाल कर दी और दोनो एक साथ पास पास बैठ कर खाना खाने लगे. तभी प्रार्थिया का पति अपने थाली के चावल सब्जी को अपने हाथ से मशलकर पानी डाल दिया और उसी खाना को खाने के लिए सस्मिता से जिद्द करने लगा.

जिसपर प्रार्थिया ने बर्तन के मशले हुए खाना को खाने से इंकार किया तो उसे गाली गलौच करते हुए मेरे झूठे खाने को नही खा रही हो तुम मेरी पत्नि हो की क्या हो कहकर प्रार्थिया के सिर को दीवाल से दो बार ठोकर मार दिया और आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर अपने दोनो हाथो से मेरे गले को दबा दिया.

प्रार्थिया ने बताया कि उस समय घर मे उसकी सास थी जो झगड़ा को देखी एवं सूनी है बीच बचाव नही की है, उसके ससुर घर पर उस समय नही थे.

प्रार्थिया ने बताया कि उसके पति संजय द्वारा सिर को दीवाल मे पटकने से उसे चोट आया है, मामले कि शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें