छत्तीसगढ़ में लू से महिला की मौत, यहाँ दर्ज किया गया सर्वाधिक... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में लू से महिला की मौत, यहाँ दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान, दिल्ली में डिग्री 50 के पार

नौतपा का आज छठवा दिन है. भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बिलासपुर से हीट वेव की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत की खबर भी सामने आई है. दिल्ली में पारा 50 के पार पहुँच गया है. कई हिस्सों में लगातार 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान बना हुआ है. बुधवार को दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया, लेकिन इसका अभी भी मूल्यांकन और फिर से जांच की जा रही है.

वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो बुधवार को रायगढ़ 46.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। रायपुर (माना) में 45.7 डिग्री और महासमुंद में 45.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बुधवार से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में शाम 7 बजे के बाद भी गर्म हवाएं चल रही हैं। प्रदेश में कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहे जिससे सुबह 11 बजे के बाद गर्मी और उमस भी रही। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में रात का तापमान 31 डिग्री के पार रहा। जिससे गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। वहीं, ओवरहीट की वजह से बिलासपुर में अलायंस एयर ने फ्लाइट पर लगेज ले जाने पर रोक लगा दी है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, राजनन्दगाँव, खैरागढ़- छुईखदान-गंडई, मोहाला मानपुर-आम्बागढ़ चौकी, रायपुर, बलोदाबाजार-भांटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिलों में एक-दो जगहों पर हीट वेव और रात का तापमान गर्म रहने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया है।

बिलासपुर में लू से बुजुर्ग महिला की मौत
बिलासपुर के सरगांव के वार्ड क्रमांक 14 निवासी बुजुर्ग महिला की लू से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, महिला कमरे से बाहर शौच करने निकली थी। बुजुर्ग महिला घर के आँगन में चक्कर खा कर अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें