बसना : सिंघनपुर चौक के पास पुलिस ने जप्त की 15 लीटर महुआ शरा... - CG Sandesh

बसना : सिंघनपुर चौक के पास पुलिस ने जप्त की 15 लीटर महुआ शराब.

बसना पुलिस ने 29 मई 2024 को मुखबिर की सुचना पर सिंघनपुर चौक के पास एक आरोपी से करीब 15 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर के सूचना मिला की एक व्यक्ति NH53 बसना से सरायपाली जाने रोड सिंघनपुर चौक के पास अवैध रूप से शराब बिक्री करने वास्ते रखा है, सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा.

जिसका नाम सुरेश हियाल पिता महेन्द्र हियाल उम्र 22 साल निवासी टावरपारा झिलमिला, थाना सरायपाली का बताया गया है, पुलिस ने बताया कि संदेशी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक बोरी के अंदर 20 लीटर वाली सफेद जरकीन में भरी करीबन 15 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब किमती 3000 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें