कथा सुनने अमलेश्वर पहुंचे बुजुर्ग की लू लगने से मौत,कई लोग ह... - CG Sandesh

कथा सुनने अमलेश्वर पहुंचे बुजुर्ग की लू लगने से मौत,कई लोग हुए डिहाइड्रेशन का शिकार

रायपुर। अमलेश्वर के कथा स्थल पर कथा सुनने धरसीवा के 70 वर्षी तीरथ राम साहू पहुंचे थे। तीरथ राम साहू को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े उसके साथ जो परिजन थे वह उन्होंने उप स्वास्थ्य केंद्र अमलेश्वर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा बुधवार को अमलेश्वर में कथा स्थल के बाजू में ही बने अस्थाई हेल्थ कैंप में इलाज करा रहे है। बता दें अमलेश्वर में पंडित प्रदीप मिश्रा कथा कर रहे हैं।



शिव महापुराण कथा स्थल अमलेश्वर में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां पर कथा सुनने आए कई श्रोता दस्त सहित डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। वहीं बुजुर्ग लोगों को बीपी की समस्या भी आ रही है। ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि पानी की कमी के कारण ऐसा हो रहा है। अमलेश्वर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए अस्थाई कैंप पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। साथ ही साथ एक महिला को के दस्त के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट रेफर किया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें