Aaj Ka Panchang : आज मई के अंतिम दिन के पंचांग से जानें किस ... - CG Sandesh

Aaj Ka Panchang : आज मई के अंतिम दिन के पंचांग से जानें किस समय पर करें शुभ कार्य?

Aaj Ka Panchang : आज मई महीने का अंतिम दिन है. इसके साथ ही आज अष्टमी तिथि है. यह सुबह 9 बजकर 38 तक ही रहेगी. इसके बाद ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि शुरु हो जाएगी. पंचांग के माध्यम से आप तिथि, नक्षत्र और शुभ व अशुभ काल के बारे में जान सकते हैं.

ज्योतिष के अनुसार शुभ काल में किया गया काम सफल होने की पूरी संभावना रखता है. वहीं, अशुभ काल में काम करने से उसके खराब होने या फिर अशुभ फल देने अथवा असफल होने की आशंका बनी रहती है. इस कारण शुभ काल में ही शुभ कार्य करने चाहिए. आइए पंचांग से जानते हैं 31 मई का शुभ और अशुभ काल का समय क्या है.


दिनांक  -     31 मई 2024
दिन     =     शुक्रवार
संवत्   =     2081
मास    =     ज्येष्ठ मास
पक्ष     =     कृष्ण पक्ष
तिथि    =    अष्टमी तिथि
नक्षत्र   =     शतभिषा/पू० भा० नक्षत्र
योग    =      विष्कुंभ योग
दिशाशूल -   पश्चिम दिशा
राहुकाल -    पूर्वाह्न 10:30 से 12 बजे तक।

विशेष दिन - श्री शीतलाष्टमी व्रत

आज का शुभ काल

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:51 से दोपहर 12:47 तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:02 से सुबह 04:43 तक

गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:13 से शाम 07:33 तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02:37 से दोपहर 03:33 तक

निशिता मुहूर्त- रात्रि 11:59 से सुबह 12:39 जून 01 तक

अमृत काल- रात्रि 09:16 से सुबह 10:47 तक



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें