भीषण गर्मी का असर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों के समर कै... - CG Sandesh

भीषण गर्मी का असर : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बच्चों के समर कैम्प को स्थगित करने का आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन के आदेश से हर साल की तरह ही इस साल भी स्कूलों में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया था। लेकिन स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर बच्चों की सेहत का खयाल रखते हुए प्रदेश में आयोजित सभी समर कैंप्स को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के आदेश दिये हैं।

दरअसल, राज्य में लगातार 3 दिनों से तापमान में वृद्धी देखी गई है। बुधवार को प्रदेश का तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड से अधिक है। वहीं आज गुरुवार को मौसम विभाग ने भी प्रदेश में लू यानि हीट वेव का अलर्ट जारी किया था।

 


जिसके बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए समर कैंप्स को तत्काल स्थगित करने के आदेश दिए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें