इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग...भारी मात्रा में रखी लकड़ियां ... - CG Sandesh

इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग...भारी मात्रा में रखी लकड़ियां जलकर खाक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में भनपुरी स्थित टिंबर मील में भीषण आग लग गई। लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली फैक्ट्री में धूप में रखे लकड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतने तेजी से फैली कि सारी लकड़ियां जलकर राख हो गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बता दें, फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। मौके पर पहुंची खमतराई थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है।


इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

वहीं प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के चलते लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिलासपुर में भी बीते दिन बुधवार को मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पास रखी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाया। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई थी।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें