छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम में होगा बदलाव, अंधड़ के साथ ह... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मौसम में होगा बदलाव, अंधड़ के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। रायपुर और बिलासपुर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। ऐसा इसलिए कहा जाए रहा है क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी।


 प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 11 जून तक मानसून दस्तक दे देगा। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास के कई इलाकों में जल्द ही बारिश हो सकती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें