बसना : बच्चों के खेलते समय कार का टुटा कांच, दो पक्षों में मारपीट के बाद पुलिस से शिकायत.
बसना थाना क्षेत्र के समीपस्थ ग्राम अरेकेल में बच्चों के खेलते समय एक कार का कांच टूट गया, जिसके चलते दो पक्षों में झगड़ा-विवाद मारपीट होने से दोनों पक्षों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है.
ज्योति नन्द ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2024 को शाम करीब 4:30 बजे कमला बाई चौहान, और उसके भाई हेमन्त ताण्डी और कौशल ताण्डी के बच्चे खेलते-खेलते पत्थर फेंक देने से कैलाश चौहान के मारूति वेन के कांच टूट गया था जिससे कैलाश की बड़ी बहन कमला चौहान बच्चों को डांट कर गाली गलौच कर रही थी, तब ज्योति ने गाली देने से मना किया तो भारती चौहान, कमला चौहान, श्याम बाई, गुंजा चौहान वहां आये ज्योति से गंदी-गंदी गाली गलौच कर झगड़ा-विवाद कर मार देंगे कहते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मारपीट को देखकर ज्योति का भाई हेमन्त ताण्डी और कौशल ताण्डी छुडाने आये उसी समय छिना झपटी हुआ है मारपीट एवं छिना झपटी के दौरान ज्योति के दाहिने हाथ की कलाई एवं हेमन्त ताण्डी के बांया हाथ के कोहनी में चोटें आई, उसके बाद सब लोग घर चले गये.
जबकि गुंजा चौहान ने पुलिस को बताया कि 30 मई 2024 को शाम करीब 4:30 बजे उसकी मां कमला बाई चौहान घर के सामने हेमंत ताण्डी और कौशल ताण्डी के बच्चे को मारूती वेन का कांच टूटने से पत्थर फेंकने से मना कर समझा रही थी, कि उसी समय हेमन्त ताण्डी एवं कौशल ताण्डी बच्चों को क्यों डांट रहे हो कहकर झगड़ा विवाद कर गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगे. जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मारपीट को देख गूंजा बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी गंदी-गंदी गाली गलौच कर मारपीट किये और गला को और बांये हाथ को मरोड दिए.
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.