छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी...जानिए एग्जिट पोल में कौन आगे... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी...जानिए एग्जिट पोल में कौन आगे…!!

 रायपुर :- देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी.

न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.


छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई. दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन  सीटों पर  मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था.एक्जिट पोल के नतीजे

न्यूज 24-टूडेज चाणक्या – भाजपा 11, कांग्रेस 0
सी वोटर – भाजपा 11, कांग्रेस 0
आज तक – भाजपा 10, कांग्रेस 1
India Tv -CNX – भाजपा-10 कांग्रेस – 01


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें