बागबाहरा : रोड़ किनारे शराब पी रहे 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा
रोड़ किनारे बिजली की रोशनी में शराब पी रहे दो युवकों के खिलाफ बागबाहरा पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर कार्रवाई की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून को बंसुलाडबरी निवासी यशराज ठाकुर पिता दूकालू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष तथा पोखन नागवंशी पिता पवन नागवंशी उम्र 19 वर्ष बागबाहरा के गोपाल होटल के पास मेन रोड़ पर बिजली की रोशनी में शराब पी रहे थे. पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपियो के कब्जे से एक जम्बू अंग्रेजी व्हिस्की पौवा शीशी में 50 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 30 रूपये, शराब की गंध आ रही दो नग डिस्पोजल गिलास, एक पानी पाउच, एक नमकीन पैकेट खुला हुआ जप्त किया गया.
आरोपियो का कृत्य धारा 36 (च)(1) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.