सांकरा : घर के सामने बिक्री के लिए रखे अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया में पुलिस ने 1 जून को अवैध शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा. पुलिस ने बताया की मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम गौरिया पहुंची, जहाँ आरोपी बुंद कुमार पटेल पिता सुकलाल पटेल उम्र 45 साल निवासी गौरिया अपने घर के सामने में अवैध महुआ शराब ब्रिकी करने के लिए रखा मिली.
उसके कब्जे से 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा 03.5 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया. आरोपी बुंद कुमार पटेल को विधिवत गिरफ्तार किया गया. मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया.
आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 2015 की धारा 34(1)(क) के खिलाफ कार्रवाई की गई.
अन्य सम्बंधित खबरें