पटेवा : भाई ने डंडे से मारकर पहुँचाया चोट
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम सराईपाली में किचन से सब्जी ले जाने की बात पर दो भाइयों में विवाद हो गया, विवाद बढ़ने पर आरोपी भाई ने डंडे से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
उमाशंकर मिरी ने पुलिस को बताया की 02 को दोपहर करीबन 2 बजे जब वह राशन सामान लेकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी बतायी की किचन में रखा सब्जी आपके भाई रिखीराम मिरी निकालकर ले गए हैं, तब घर के आंगन में, उमाशंकर ने अपने भाई रिखीराम मिरी को कहा कि तुम सब्जी को क्यो ले आये हो.
इसी बात को लेकर रिखीराम मिरी ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर पास में रखे डण्डा को उठाकर दो-तीन बार उमाशंकर के दांयें हाथ में मारपीट किया, जिससे उसे चोटे आई है. रिखीराम मिरी ने जान से मारने की धमकी भी दी है. घटना को उमाशंकर की पत्नी, छोटे भाई पवन मिरी देखे सुने एवं बीच बचाव किये.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी रिखीराम मिरी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.