रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग से मचा हड़कं... - CG Sandesh

रायपुर के लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग से मचा हड़कंप, मची अफरा-तफरी

रायपुर। प्रदेश में बढ़ती गर्मी की वजह से लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है. बुधवार को राजधानी रायपुर के मध्य में स्थित लाल गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने से हड़कंप मच गया. इस दौरान शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई.



जानकरी के मुताबिक, आग लगने के बाद घबराए हुए लोगों ने आनन-फानन में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलकर खुद को बचाया. आग की लपटे और धुंए का गुबार कई दूर से नजर आ रहा है. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर लोगो की भीड़ एकत्रीत हो गई है. आग किस वजह से लगी इसका पता अब तक नहीं लग सका है. वहीं सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें