रायपुर के सेजबहार में होगी मतगणना, सबसे पहले डाक मतपत्रों की... - CG Sandesh

रायपुर के सेजबहार में होगी मतगणना, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती, लगेंगे 14-14 टेबल

रायपुर। मतदान के सभी सात चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके साथ ही देशभर में निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारी में जुट गया हैं। आने वाले चार जून को मतगणना के साथ ही परिणाम भी सामने आएंगे। निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किये हैं।राजधानी रायपुर में सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की जाएगी। आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक़ 4 जून को सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी।



बताया गया कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और फिर इसके ठीक बाद सुबह 8.30 बजे श्वङ्करू के वोटों की गणना शुरू होगी।मतगणना के दिन सुबह 5 बजे टेबल का आबंटन का आबंटन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा के लिए 14'4 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक गणना निरीक्षक, एक गणना सहायकएक माइक्रो आब्जर्वर और एक ग्रुप डी के कर्मचारी की तैनाती की जाएगी।

वहीं विशेष परिस्थिति के लिए रिजर्व स्टाफ भी नियुक्त किए जाएंगे।भाजपा का एक्शन प्लानमतगणना के दिन सत्ताधारी भाजपा ने अपना एक्शन प्लान तैयार कर लिया हैं। प्रदेश के मंत्रियों को अलग-अलग लोस क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया हैं। इसके तहत डिप्टी सीएम विजय शर्मा को राजनांदगांव, बिलासपुर लोकसभा की कमान डिप्टी डिप्टी अरुण साव को, मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा सीट पर नजर रखेंगे, मंत्री केदार कश्यप संभालेंगे बस्तर सीट, मंत्री टंकराम वर्मा को दुर्ग लोकसभा का प्रभार, रायगढ़ में मतगणना पर मंत्री ओपी चौधरी जबकि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद सुनील सोनी नजर रखेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें