बसना अंचल में पहली बार कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन
महासमुन्द जिला के बसना अंचल के पोटापारा में पहली बार कबड्डी प्रीमियर लीग (महासमुन्द जिला) का आयोजन समस्त ग्रामवासी पोटापारा एवं एस एस ब्रदर्स के द्वारा 05 जून 2024 से 07 जून 2024 तक किया जा रहा है । इस प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों के चयन हेतु प्रथम टायल कुडेकेल में 11 अप्रैल 2024 को आयोजित किया गया जिसमें श्रवण सिदार सरपंच कुडेकेल, उसतराम पटेल भू. पू. सरपंच कुडेकेल, सरविन्द सिदार (प्र. पा.) राष्टीय निर्णायक हेमन्त बारीक,बरुण बाघ, अक्षय सिदार उपस्थित थे । द्वितीय टायल 14 अप्रैल 2024 को मुनगासेर में लिया गया जिसमें शैलेष कुमार ठाकुर, शेखर चन्द्राकर, विद्याधर, राष्टीय निर्णायक मुकेश कुमार साहू , बरुण बाघ ने मुख्य भूमिका निभाई । टायल के लिए 208 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें से 192 खिलाडियों का चयन कर 16 टीम तैयार किया गया है । यह सोना स्टार प्रिमियर लीग का पहला सीजन है जो कि बसना - सरायपाली अंचल के लिए बहुत खुशी की बात है । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मुख्य रुप से परखित सोना जिनको अंचल में कबड्डी के गुरुदेव नाम से जाना जाता है उन्होंने अपना सब कुछ अर्थात (तन मन धन) लगा दिए है । सूत्रों ए़वं आयोजक से ग्यात हुआ है कि खिलाडियों का बँटवारा लॉट के जरिये से किया गया है जिसके कारण प्रत्येक मैच रोमांचकारी होने वाला है । आयोजक समिति ने समस्त अंचल वासीयों प्रतियोगिता में दर्शक के लिए आमंत्रित किया है।