सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की जीत बरक़रार, चिंतामणि महाराज ने... - CG Sandesh

सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की जीत बरक़रार, चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह को 64 हजार वोटों से हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वोटों की गिनती के बाद परिणाम आना शुरू हो चुका है. सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बरकरार रही. इस बार भी बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह को 64 हजार वोटों से हराया है.



बता दें कि आजादी के बाद 1952 में सरगुजा लोकसभा अस्तित्व में आई. यह लोकसभा आदिवासी बहुल इलाका है. अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सरगुजा लोकसभा के लिए 17 बार आम चुनाव हो चुके हैं, जिसमें 9 बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव जीता है. 8 बार बीजेपी और जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से हुए चार आम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ने इस सीट पर जीत हासिल की है. सरगुजा लोकसभा में सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सभी आठ विधानसभा शामिल है. इसमें सरगुजा जिले की अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर विधानसभा है. बलरामपुर जिले की सामरी और रामानुजगंज लोकसभा के साथ सूरजपुर की प्रेम नगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा शामिल है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें