कोमाखान : 7 लाख नगद सहित सोने-चांदी की चोरी - CG Sandesh

कोमाखान : 7 लाख नगद सहित सोने-चांदी की चोरी

कोमाखान थाना क्षेत्र से नगद रकम और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की खबर सामने आई है. चोर ने रात को घर घुसकर लॉकर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

रोहित देवांगन पिता सीताराम देवांगन उम्र 38 साल निवासी वार्ड नं. 09 कोमाखान बस स्टैण्ड में किराना का दुकान चलाता है. वह अपने घर में परिवार के साथ 02 जून 2024 को रात में खाना खाकर करीब 11:30 बजे सो गया. 

रात में करीबन 03:40 बजे रोहित की नींद खुली तो देखा कि उसके रूम के आलमारी का दरवाजा खुला था और लॉकर टुटा हुआ था, जिसमें रखे 7 लाख रूपये नगदी और सोने-चांदी के जेवरात (सोने का नेकलेस 01 नग किमत 60,000.00 रू., सोने का झुमका एक जोड़ी- 26000.00 रू, सोने का झुल वाला टाप एक जोड़ी- 15,000.00 रू., सोने का मंगल सुत्र एक नग जिसमें 8 सोने की दाना लगा हुआ- 25000.00 रू., सोने का अंगुठी एक नग- 6000.00 रू., चांदी का पायल 16 जोड़ी- 29000.00 रू., चांदी का बांह बंध एक नग- 3000.00 रू., चांदी का सिक्का प्रत्येक सिक्का का वजन 10 ग्राम, 28 नग 280 ग्राम व अन्य 100 ग्राम सिक्का कुल 380 ग्राम- 30,000.00 रू., चांदी बिछिया 10 जोड़ी- 3000.00 रू., कुल पुराना इस्तेमाली जेवरात जिसकी किमत 1,97,000.00 रू.) कुल जुमला 8,97,000.00 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें