पटेवा : पुरानी विवाद को लेकर गाड़ी की चाबी से मारपीट
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामाडबरी के मंगल भवन के पास खड़े युवक के साथ मारपीट के मामले में शिकायत दर्ज करायी गई है. आरोप है की आरोपी ने पुरानी विवाद को लेकर गाड़ी की चाबी से मारपीट की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम रामाडबरी निवासी सुरेन्द्र कुमार नारंग ने पुलिस को बताया की 3 जून को रात करीबन 09:50 बजे वह अपने साढू गौरीशंकर भारती व गांव के आशाराम सोनवानी के साथ मोटर सायकल में ग्राम पचरी से अपने ग्राम रामाडबरी आकर गांव के मंगल भवन के पास खड़े हुये तो वहां पर पहले से उपस्थित गांव के अरूण बाघमारे ने पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद कर जबरदस्ती सुरेन्द्र को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवं गाड़ी के चाबी से मारपीट किया. मारपीट से सुरेन्द्र के माथा, पीट, दाहिने हाथ एवं दाहिने भुजा में चोट आई है. अरूण ने जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अरूण बाघमारे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.