बीजापुर में 4 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ किया गया गिरफ्तार... - CG Sandesh

बीजापुर में 4 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ किया गया गिरफ्तार, गश्त के दौरान जंगल से दबोचा

बीजापुर । नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से एक बार फिर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 4 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों की टीम गश्त के लिए सोमानपल्ली-बंदेपारा के जंगलों में निकली थी। इस दौरान उन्होंने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के पास से जांच में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। 



जवानों द्वारा सभी नक्सलियों को थाने लाया गया है और पूछताछ की जा रही है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि, पूछताछ में गिरफ्तार किए गए नक्सली कई बड़े खुलासे कर सकते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें