चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जन... - CG Sandesh

चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है : सुशील आनंद शुक्ला

 रायपुर : कांग्रेस की हार पर संचार प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा कि परिणाम हमारी अपेक्षा की अनुरूप नहीं आया हमें अपेक्षा थी कि हम भाजपा से ज्यादा सीट जितेंगे, उन्होंने कहा इस परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 400 पार कहती थी लेकिन अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जनादेश आया है मोदी की गारंटी की बातें की जाती थी लेकिन मोदी भाजपा को बहुत तक नहीं दिला पाई।

 


वही उत्तर प्रदेश में भाजपा के नुकसान पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रजातंत्र के विकास के लिए वोट दिया है देश के संविधान को बचाने के लिए वोट दिया है यह इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत है। देश की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है, साथ ही कहा कि राजनीति में कोई स्थाई दुश्मन या दोस्त नहीं होता। एनडीए गठबंधन के कुछ घटक दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती हैं।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं।
 
बात की जाए छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभ सीट में से 10 भाजपा ने जीते है और एक कांग्रेस के कहते में आई है. कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना मेहनत ने जीत हासिल की है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें