प्रदेश के शासकीय भवनों में लगेगा ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप ... - CG Sandesh

प्रदेश के शासकीय भवनों में लगेगा ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्र,ऊर्जा विभाग सचिव ने सर्वे करने के दिए निर्देश

रायपुर। प्रदेश के शासकीय भवनों के विद्युत देयकों में कमी लाने एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भवनों की छतों पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना हेतु राज्य शासन द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। इस दिशा में गति लाने हेतु आज मंत्रालय में सचिव ऊर्जा विभाग की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में NTPC विद्युत व्यापार निगम तथा क्रेडा के अधिकारियों से शासकीय भवनों की छतों पर सोलर पॉवर प्लांट लगाने हेतु विभिन्न मॉडलों पर चर्चा की गई। 100 किलोवाट एवं इससे अधिक क्षमता के संयंत्र NTPC द्वारा रेस्को मोड अंतर्गत तथा शेष संयंत्र क्रेडा द्वारा स्थापित किये जाने पर प्रारंभिक सहमति दी गई। तदानुसार क्रेडा को आवश्यक सर्वे कराए जाने हेतु निर्देश दिये गए।



उक्त बैठक में मुकेश कुमार बंसल, वित्त सचिव, पी. दयानंद, ऊर्जा सचिव, राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (क्रेडा) एवं ऊर्जा विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ NTPC विद्युत व्यापार निगम, विद्युत वितरण कंपनी तथा क्रेडा के अधिकारी उपस्थित रहे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें