सरायपाली : सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
सागरपाली से भंवरपुर रोड़ पर ग्राम पिलवापाली मोड़ के पास दो बाइक की भिडंत हो गई. हादसे में एक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
पुलिस ने पुरूषोत्तम प्रजापति के घटना के संबंध में जांच पर पाया कि दोषी मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AG 3618 के चालक ने अपने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पुरूषोत्तम प्रजापति के मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BH 6171 को ठोकर मार दिया, जिससे पुरूषोत्तम प्रजापति के सिर में गंभीर चोट लगी. वह वहीं पर बेहोश था एवं पीछे बैठे विक्रम सिंह एवं गेंदराम रावत घायल थे. जिन्हे श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने पुरूषोत्तम प्रजापति को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया की घटना 17 मई की रात करीब 11:30 बजे की है.
मर्ग जांच के बाद आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG 11 AG 3618 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.