बागबाहरा : एलपीजी गैस टैंकर का चालक रोड़ पर गिरा, चक्के में सिर दबने से मौत
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पतेरापाली, गाड़ाघाट नाला के पास NH 353 रोड़ पर डिवाइडर से टकराने से एलपीजी गैस टैंकर का चालक नीचे गिर गया और टैंकर का पीछे चक्का उसके सिर में चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना 29 मई की रात करीब 9:30 बजे की है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि मुरारी कुमार पिता राजेन्द्र नोनिया उम्र 24 वर्ष निवासी भीखमपुरा थाना नरहट जिला नवादा बिहार 29 मई को शाम करीब 7 बजे एलपीजी गैस टैंकर क्रमांक CG 10 BN 3833 को लेकर तिल्दा नेवरा से विशाखापटनम गैस लेने जा रहा था। रात्रि करीबन 09:30 बजे NH 353 रोड़ पर ग्राम पतेरापाली, गाडाघाट नाला के पास, समय लाल सोनी के झोपड़ी के सामने पहुंचा था.
इसी दौरान मुरारी कुमार द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाने से वाहन डिवाईडर से टकरा गई और वाहन का दरवाजा खुल गया, जिससे मुरारी कुमार जमीन में गिर गया और पीछे चक्का उसके सिर में चढ़ गया और घटनास्थल में ही उसकी मौत हो गयी.
जांच के बाद पुलिस ने एलपीजी गैस टैंकर के चालक मुरारी कुमार के खिलाफ भादवि की धारा 304 (ए) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.