महासमुंद : जना स्मॉल फायनेंस बैंक के बाहर खड़ी एरिया मैनेजर क... - CG Sandesh

महासमुंद : जना स्मॉल फायनेंस बैंक के बाहर खड़ी एरिया मैनेजर की बाइक चोरी

महासमुंद के जना स्मॉल फायनेंस बैंक के बाहर खड़ी एरिया मैनेजर की बाइक चोरी हो गई. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, गातापार थाना भखारा जिला धमतरी निवासी दिनेश कुमार साहू वर्तमान में मौहारीभाठा महासमुंद में किराये के मकान में रहता है. जना स्मॉल फायनेंस बैंक में एरिया मैनेजर के पद पर कार्य कार्यरत है. 5 जून को रात करीब 9 बजे दिनेश अपनी मोटर सायकल से जना बैंक गया था. 

मोटर सायकल HF डिलक्स क्रमांक CG 05 AK 6610 को जना बैंक के सामने रोड किनारे खड़ी कर हैंडल लॉक किया था. दिनेश ऑफिस से घर जाने निकला तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी. आसपास ईलाका में पता तलाश के बाद भी नहीं मिली. कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर सायकल पुरानी इस्तेमाली कीमती 35 हजार रूपये को चोरी कर ले गया है. 6 जून को मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें